फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्री को लौटाया खोया हुआ बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय रेल के टिकट चेकिंग स्टाफ की तरफ से यात्री का खोया हुआ बैग लौटा दिया गया है। रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर रेलवे स्टेशन के एक टिकट चेकिंग स्टाफ आदिल अहमद राथर ने अपने कार्य के दौरान कर्म निष्ठा का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को ट्रेन संख्या 26403 के कोच नंबर C/4 की सीट नंबर.28 पर यात्रा कर रहे अर्शिद रशीद का बैग ट्रेन में छूट गया था। यात्री इस ट्रेन में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा पूरी होने तथा अपने गंतव्य स्टेशन श्रीनगर पहुंचने के बाद यात्री को याद आया कि वह अपना बैग गाड़ी में ही भूल आया जिसमें उसके कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, कुछ नगदी और कीमती वस्तुएं थीं। यात्री ने समय न गंवाते हुए ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ आदिल अहमद राथर से संपर्क किया तथा ट्रेन में छूटे अपने बैग की जानकारी दी।
टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्री का खोया हुआ बैग ढूंढा। इसके बाद श्रीनगर टिकट निरीक्षक कार्यालय में अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ के समक्ष सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर लौटाया।
विज्ञापन

इस घटना पर जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि हम अपने कर्मचारियों की ईमानदारी और समर्पण पर गर्व करते हैं और यह घटना दर्शाती है कि हमारे कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने संबंधित टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें