फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कस्बे में आठ दिनों के बाद भी पानी पीने लायक नहीं

Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी । कस्बे में पिछले आठ दिनों से लोगों के घरों में पीने का पानी नहीं पहुंचा है। पीने के पानी के लिए अभी भी लोगों को कुछ इतंजार करना पड़ेगा। स्थानीय निवासी विमल शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह कस्बे में कुछ पंचायतों में पानी तो लोगों के घरों में आया लेकिन पानी दूषित होने के कारण वह पीने लायक नहीं है। पानी में मिट्टी आ रही है। लोगों के घरों में गंदा पानी आने से कुछ हद तक राहत तो मिली है क्योंकि शौचालय आदि में यह पानी इस्तेमाल हो सकता है। पानी अभी पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जल जीवन मिशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तनवीर ने बताया की पानी के स्रोत में भूस्खलन हुआ था जिस कारण पाइपों में मिट्टी जाने से पानी दूषित हुआ है। शाम को जैसे ही पानी की आपूर्ति होगी साफ-सुथरा पानी लोगो के घरों में पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें