फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार को तत्काल वित्तीय राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए: महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र से बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के लिए वित्तीय राहत पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया। मुफ्ती ने एक्स पर किये गए एक पोस्ट में कहा, ''''हाल ही में आई बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन ने जम्मू-कश्मीर में व्यापक तबाही मचाई है और जम्मू सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जानें गई हैं, घर तबाह हुए हैं, बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है और परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा है।''''
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार को 2014 की बाढ़ के बाद किए गए वित्तीय राहत पैकेज की तरह ही तत्काल एक वित्तीय राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। मुफ्ती ने कहा, ''''इस बार जम्मू पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए जिसने सबसे ज्यादा नुकसान उठाया है।'''' उन्होंने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच समन्वित प्रयास का आह्वान करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि इस संकट के समय में प्रभावित लोगों को खुद के भरोसे न छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें