कुपवाड़ा। अतिरिक्त उपायुक्त गुलजार अहमद ने शुक्रवार को मिन्नी मीटिंग हॉल कुपवाड़ा में 5 सितंबर को होने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।
एडीसी ने सभी अधिकारियों को जमीन पर अधिक सक्रिय और जवाबदेह रहने, उत्साह के साथ कार्य करने और त्योहार के दिनों में लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पर्याप्त परिवहन सुविधाएं और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें। सीएमओ कुपवाड़ा को शाहवाली मुकाम तीर्थस्थल पर चिकित्सा दल तैनात करने के निर्देश दिए गए, जहां ईद मिलाद-उन-नबी और अगले जुमे के अवसर पर बड़ी संख्या में भीड़ की उम्मीद है। इसी तरह, अग्निशमन और आपातकालीन विभाग को अग्निशमन वाहन तैनात करने के लिए कहा गया।