फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विज्ञानों और सामाजिक विज्ञानों की रीढ़ है गणित : प्रो: नीलोफर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के गणित विभाग में होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (एचबीसीएसई) टीआईएफआर मुंबई और राष्ट्रीय उच्च गणित बोर्ड (एनबीएचएम) डीएई भारत सरकार के सहयोग से सोमवार को गणितीय ओलंपियाड पर चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। केयू की कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने कहा कि गणित सार्वभौमिक प्रासंगिकता का एक विषय है और सभी विज्ञानों और सामाजिक विज्ञानों की रीढ़ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को उन्नत समस्या-समाधान और ओलंपियाड विधियों का प्रशिक्षण देना हमारे स्कूलों में गणितीय प्रतिभा की एक मज़बूत नींव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की पहल न केवल शिक्षकों की क्षमताओं को बढ़ाती है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों को आलोचनात्मक और प्रतिस्पर्धी सोच के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करने में भी सक्षम बनाती है। शिविर में प्रो. अमिताभ त्रिपाठी (आईआईटी दिल्ली), प्रो. शांता लैशराम (आईएसआई दिल्ली) और आलोक कुमार (एचबीसीएसई मुंबई) विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
केयू के शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. शरीफुद्दीन पीरज़ादा ने गणित के अंतः विषय महत्व पर प्रकाश डाला। भौतिक और गणितीय विज्ञान संकाय के डीन प्रो. मंज़ूर अहमद मलिक ने विभाग की प्रभावशाली आउटरीच पहलों की सराहना। इस दौरान गणित विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक प्रो. एमए खांडे, सहसंयोजक प्रो. एमए मीर आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें