फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान-विरोधी और फल उत्पादक-विरोधी नीतियों पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। जन्नते कश्मीर फ्रूट ग्रोअर्स एसोशिएसन गांदरबल ने केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश सरकार की किसान-विरोधी और फल उत्पादक-विरोधी नीतियों पर सोमवार को चिंता और आक्रोश जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण कृषि और बागवानी क्षेत्र से जुड़े इस मूलभूत वर्ग की स्थिति दयनीय हो गई है। एसोसिएशन के प्रवक्ता फिरदौस अहमद ने कहा कि आईएमएफ, विश्व बैंक और अमेरिका के नेतृत्व वाले अन्य साम्राज्यवादी देशों द्वारा निर्देशित पूंजीवादी, जमींदार-समर्थक, ठेकेदार-समर्थक और कमीशन एजेंटों की नीतियों ने इस उद्योग को बर्बाद कर दिया है। इन नीतियों के कारण लागत की भारी वृद्धि से किसान और फल उत्पादक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
जेकेएफजीए ने सभी किसानों, विशेष रूप से फल उत्पादकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की है। साथ ही, सरकार और संबंधित अधिकारियों से गांदरबल के उत्पादकों की मूलभूत मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें