श्रीनगर। जिला उपायुक्त अक्षय लाबरू ने कहा कि मिशन युवा के तहत जिले को नैनो और माइक्रो श्रेणी के उद्यमियों से लगभग 3,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 250 आवेदनों को जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) द्वारा अल्पावधि में ही स्वीकृत कर दिया गया और जम्मू-कश्मीर बैंक को भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि बैंक ने अब तक इनमें से लगभग 500 आवेदनों को स्वीकृत किया है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 10-15 दिन पहले 250 स्वीकृति पत्र वितरित किए गए थे और अब 250 पत्रों का एक और दौर वितरित किया जा चुका है। लाबरू ने कहा कि और स्वीकृति पत्र वितरित करने के लिए जल्द ही एक और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।