फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दक्षिण और मध्य कश्मीर में अगले 40 घंटे भारी, भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण और मध्य कश्मीर के जिलों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को अगले 40 घंटों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के बारे में आगाह किया गया है।
विज्ञापन


अलर्ट के अनुसार, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, गांदरबल सहित बडगाम ज़िले में गरज के साथ तेज़ बारिश हो सकती है। इससे संवेदनशील स्थानों पर बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की संभावना हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और नालों, नदी तटों और अस्थिर संरचनाओं के पास जाने से बचने का आग्रह किया है। सलाह में कहा गया है कि निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। आपात स्थिति में लोगों को 112 डायल करना चाहिए।
गौरतलब है कि आपदा प्रबंधन दल और जिला प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इन ज़िलों में टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें