जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक ब्लॉक की आधारशिला रखने के दौरान डॉ. दरख्शां अंद्राबी।
- फोटो : jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने शनिवार को श्रीनगर के सोनवार में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक ब्लॉक की आधारशिला रखी। उनके साथ बोर्ड के तहसीलदार इश्तियाक मोहिउद्दीन भी मौजूद थे।
इस अवसर पर बोलते हुए वक्फ अध्यक्ष ने कहा कि विकास अब वक्फ बोर्ड का पर्याय है। दरख्शां ने कहा, बुनियादी ढांचे में सुधार ने वक्फ बोर्ड द्वारा प्रबंधित दरगाहों की सूरत बदल दी है और एक ओर जहां सभी दरगाहों का उन्नयन कार्य चल रहा है, वहीं हमने उचित कार्यालय स्थल भी बनाए हैं। बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक का शिलान्यास बोर्ड की ज़रूरतों को पूरा करेगा।