फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में कोरोना संक्रमण के चार मामले आए,जम्मू में सतर्कता बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर में कोविड के चार नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बांदीपोरा और श्रीनगर में दो स्थानीय नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज श्रीनगर में पढ़ने वाले केरल के दो छात्रों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों की हालत स्थिर है और उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपचार दिया जा रहा है।
श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संदीप कौर बाली ने कहा कि कॉलेज की दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव हैं। वह कुछ दिन पहले केरल स्थित अपने घर से लौटी थीं।लक्षण पाए जाने के बाद उनके टेस्ट किए गए, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें तुरंत आइसोलेशन में भेज दिया गया। आज उनका सातवां दिन है। शुक्रवार उनके दोबारा टेस्ट किये जाने हैं। उधर, जम्मू और कश्मीर दोनों ही क्षेत्रों में चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है, हालांकि कोरोना संक्रमितों को अभी तक अस्पतालों में भर्ती की जरूरत नहीं पड़ी है। सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है, ताकि संक्रमण न फैले। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का दावा है कि अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त बेड और ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू प्रशासन के अनुसार अब तक समर्पित कोविड वार्ड को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है।
फिलहाल रोजाना दो से तीन संदिग्ध मरीजों के ही कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। भारत में फिलहाल मौजूद फोर कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट की मौजूदगी पाई गई है, लेकिन इसके गंभीर असर की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें