श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण कश्मीर घाटी में 7 मई से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। ऐसे में घाटी के प्रमुख निजी स्कूलों ने शुक्रवार को अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं।
महराज अहमद ने कहा कि उनके बेटे के स्कूल ने शुक्रवार से ऑनलाइन मोड के जरिये पढ़ाई शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों में सीमा पर जो कुछ हुआ है उसके चलते हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है लेकिन स्कूल की तरफ से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इससे छात्रों को फायदा होगा। इस बीच एक सरकारी स्कूल के शिक्षक बशारत ने कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की जानी चाहिए। अभी फिलहाल कुछ ही निजी स्कूलों ने यह मोड अपनाया है, लेकिन अगर यह स्थिति लंबे समय तक जारी रही तो सभी को ऐसा करना पड़ेगा। ब्यूरो