श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्रवाई 24 अप्रैल को कुलनार अजस में मुठभेड़ के बाद विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर अफवाहें फैलाने के आरोप में की गई है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी कहानियों के प्रसार के बारे में कई स्रोतों से विश्वसनीय इनपुट मिले हैं। सभी सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ बांदीपोरा पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने ये झूठी खबरें फैलाईं। गिरफ्तार किए गए छह लोगों की पहचान एजाज अहमद गोजर, ज़ाफ़रान अहमद गोजर, सरताज अहमद मलिक, बिलाल अहमद हुर्रा, अल्ताफ अहमद वानी और बिलाल अहमद पर्रे के रूप में हुई है।