फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हुर्रियत समेत कई प्रतिबंधित संगठनों पर शिकंजा, चार जगह दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को तहरीक ए हुर्रियत समेत कई प्रतिबंधित संगठनों के ठिकानों पर दबिश दी। बडगाम, अवंतीपोरा, पुलवामा और शोपियां में तलाशी अभियान चला।
विज्ञापन

जिन संगठनों के ठिकाने निशाने पर रहे, उनमें तहरीक-ए-हुर्रियत (टीईएम), जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ़रीदों पार्टी (जेकेडीएफपी), जम्मू कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग (पीएफएल), जम्मू-कश्मीर मुस्लिम लीग (जेकेएमएल) मुख्य रूप से शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि संगठनों को वर्ष 2024 में प्रतिबंधित घोषित किया गया था। बडगाम जिले के दहरमुना, वारपोरा, बदरन, कावूसा खलीसा और बुजगू गांवों में रहने वाले संदिग्ध ओजीडब्ल्यू/संदिग्ध कार्यकर्ताओं के घरों/परिसरों की तलाशी ली गई। इससे पहले भी हैदरपोरा में मिल्ली ट्रस्ट बिल्डिंग स्थित तहरीक-ए-हुर्रियत के मुख्यालय में तलाशी ली गई थी, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी।
विज्ञापन

इसी तरह अवंतीपोरा पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों तहरीक-ए-हुर्रियत, जेकेडीएफपी और जेके पीपुल्स लीग के सदस्यों/कार्यकर्ताओं के घर पर दबिश दी। पुलवामा पुलिस ने भी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत की जांच के सिलसिले में जिले भर में कई स्थानों पर तलाशी ली। यहां कार्रवाई नौपोरा पायीन, लितर, गलबुग और काकापोरा में संदिग्ध ओजीडब्ल्यू और कार्यकर्ताओं के घरों और परिसरों में की गई।
प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस घाटी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए गैरकानूनी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें