फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी प्रचार, आठ हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। साइबर पुलिस श्रीनगर ने आतंकवाद का महिमामंडन करने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और ऑनलाइन राष्ट्र विरोधी प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। श्रीनगर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद आठ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चार व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई शुरू की गई है, जिनकी पहचान सज्जाद अहमद लोन निवासी हरपोरा परिगाम कुलगाम, जुहैब जहूर निवासी ब्रेन निशात श्रीनगर, अबरार मुश्ताक निवासी नवाब बाजार श्रीनगर और फरहाद रसूल निवासी चेक दारा हारवान श्रीनगर के तौर पर हुई है। इसके अलावा इसी तरह की गतिविधियों में शामिल चार किशोरों की काउंसलिंग कर माता-पिता को सौंप दिया गया। वे कड़ी निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें