फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा के हाजिन में आग से एक घर और आठ दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में शुक्रवार देर रात को भीषण आग लगने से एक घर और आठ दुकानें जल गईं। एक अधिकारी ने बताया कि आग एक रिहायशी घर में लगी और बाद में पास की एक दुकान तक फैल गई। देखते ही देखते आग ने विनाशकारी रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

इस घटना में एक घर और आठ दुकानें पूरी तरह जल गईं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों, अग्निशमन और आपातकालीन विभाग और स्थानीय पुलिस के प्रयासों से आग काबू में पाया जा सका।

अधिकारी ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि आग के कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच सोनावारी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक एडवोकेट हिलाल अकबर लोन ने तेली मोहल्ला हाजिन के अग्नि प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें