जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला रामबन में मोहम्मद आरिफ वानी और बटोटे टाउन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अर्शिद के आवास पर गए। इसकी जानकारी सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि उनके परिवारों को शक्ति देने और दिवंगत आत्माओं के लिए शाश्वत शांति की प्रार्थना करता हूं।
राजमा-चावल को लेकर सीएम ने लिखा
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर और जम्मू के बीच हाईवे पर पीराह में राजमा चावल खाया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि कोई भी यात्रा प्रसिद्ध राजमा चावल के लिए पीराह में रुके बिना पूरी नहीं होती है। मैंने भी आज सुरक्षा कर्मियों और पार्टी सहयोगियों के साथ राजमा-चावल का स्वाद लिया।