लेह में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन करती प्रथम महिला नीलम मिश्रा। स्त्रोत विभाग
जम्मू। लद्दाख की प्रथम महिला नीलम मिश्रा ने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के बारे में महिलाओं के बीच जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने लद्दाख को शून्य अपशिष्ठ क्षेत्र बनाए जान की अपील की।
लेह के उपराज्यपाल सचिवालय, सिविल सचिवालय, केबीआर एयरपोर्ट में लगाई गई सेनेटरी वेंडिंग मशीनों का नीलम मिश्रा ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सिविल सचिवालय की महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एनआरएलएम के तहत पर्यावरण के अनुकूल सैनिटरी पैड बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सखी की सराहना की।