श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन मीर ने कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली लोगों पर केंद्रित होगी और ये नए कानून पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं। एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें औपनिवेशिक विरासत से लोकतांत्रिक विरासत में आपराधिक कानूनों के संक्रमण के बारे में शिक्षित करना है।
उन्होंने कहा कि पहले भारत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) थी, जिसे अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हर 15 दिनों के बाद लोगों को शिक्षित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।