श्रीनगर। जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने शनिवार को शहर के विभिन्न विरासत क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ईदगाह में ऐतिहासिक आली मस्जिद के संरक्षण के लिए निष्पादित की जा रही योजना की साइट की समीक्षा की। डीसी को बताया गया कि ऐतिहासिक आली मस्जिद के विकास और संरक्षण के लिए 4.85 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और डीपीआर तैयार की गई है।
इसके अलावा डीसी को बताया गया कि नौशेरा के विचार नाग मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए 4.91 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। डीसी ने अधिकारियों को काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस बीच डीसी ने गुरुद्वारा छठी पातशाही का दौरा किया। गुरुद्वारे में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की।