शोपियां। जिले के सेडो गांव के एक गरीब परिवार को हर महीने दो अलग-अलग बिजली बिल मिल रहे हैं। एक उनके दिवंगत पिता के नाम पर और दूसरा वर्तमान मुखिया के नाम पर।
परिवार ने सवाल उठाया कि एक मृत व्यक्ति को बिल कैसे दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम नियमित रूप से अपने बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन हर महीने हमें दो बिल मिलते हैं। एक मेरे नाम पर और दूसरा मेरे दिवंगत पिता के नाम पर। बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवार और अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और पीडीडी के उच्च अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।