अनंतनाग। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार शाम पहलगाम में विंटर कार्निवल का उद्घाटन किया। कलाकार आभा हंजूरा ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, विंटर कार्निवल जैसे आयोजनों के माध्यम से हमारा लक्ष्य पहलगाम को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। कार्निवाल में शीतकालीन खेल गतिविधियां, पारंपरिक कश्मीरी व्यंजन के स्टॉल और शिल्प प्रदर्शनी शामिल है।