फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरवाइज को लगातार चौथे शुक्रवार को नजरबंद रखने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद श्रीनगर ने मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक को लगातार चौथे शुक्रवार को भी राज्य प्रशासन द्वारा नजरबंद रखने पर कड़ी नाराजगी जताई। औकाफ ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मीरवाइज के धार्मिक और आधिकारिक कर्त्तव्यों को प्रतिबंधित करने के इस कृत्य की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मनमानी कार्रवाई केवल सत्ता के इस्तेमाल से लागू की जा रही है।
विज्ञापन

एक बयान में अंजुमन ने कहा कि ऐसे दिन जब कड़ाके की सर्दी के बावजूद घाटी के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मीरवाइज का उपदेश सुनने के लिए जामिया मस्जिद में एकत्र हुए थे। प्रशासन के इस कदम से न केवल उनकी भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि यह बेहद खेदजनक भी है। मीरवाइज को बार-बार नजरबंद करके, खासकर शुक्रवार को अधिकारी न केवल उन्हें अपनी धार्मिक और आधिकारिक जिम्मेदारियों को निभाने से रोक रहे हैं बल्कि क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय को भी भारी परेशानी में डाल रहे हैं।
अंजुमन के अनुसार, सुबह-सुबह पुलिस की गाड़ियां मीरवाइज के घर के बाहर खड़ी कर दी गईं और उन्हें बताया गया कि उन्हें शुक्रवार की नमाज में शामिल होने या केंद्रीय जामिया मस्जिद में अपना उपदेश देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें