फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवंबर-दिसंबर में 1.48 लाख पर्यटकों ने की गुलमर्ग गंडोला की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गुलमर्ग के प्रसिद्ध गंडोला ने पिछले दो महीनों में भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है। नवंबर और दिसंबर में अब तक 1,48,357 पर्यटकों ने गंडोला की सवारी का आनंद उठाया।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार केबल कार परियोजना ने नवंबर-दिसंबर के दौरान 11 करोड़ 86 लाख 85 हजार 600 रुपये का राजस्व अर्जित किया। अकेले नवंबर में 93,921 पर्यटकों ने गंडोला की सवारी की। दिसंबर में ताजा बर्फबारी के कारण 54,436 पर्यटकों ने इसका आनंद उठाया।
जम्मू-कश्मीर केबल कार कॉरपोरेशन (जेकेसीसीसी) द्वारा संचालित गुलमर्ग गंडोला दो चरणों में एशिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार परियोजना है। यह बर्फ से ढकी पीर पंजाल पर्वत शृंखला के लुभावने दृश्य पेश करती है। पहला चरण गुलमर्ग को 8,530 फुट की ऊंचाई पर कोंगडूरी से जोड़ता है और दूसरा चरण आगंतुकों को समुद्र तल से 13,780 फुट ऊपर आश्चर्यजनक अफरवट चोटी पर ले जाता है।
विज्ञापन

जेकेसीसीसी के प्रबंध निदेशक सैयद कमर ने कहा कि पर्यटकों के लिए सुविधा शुरू की है। उन्होंने कहा, हम पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टिकटिंग सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। इस सत्र के अंत तक उन्हें पर्यटकों की संख्या में 10-12 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कमर ने कहा, हमारा राजस्व लक्ष्य 100 करोड़ रुपये है जिसमें शुद्ध कराधान 60 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके अलावा, हम मौजूदा परिसंपत्तियों को बनाए रखने और उन्हें सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक बनाने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि पर्यटकों को टिकट आसानी से मिल सकें।
बता दें, जेकेसीसीसी ने गुलमर्ग गंडोला टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मंगलवार को गुलमर्ग गोंडोला परियोजना के लिए एक ऑनलाइन तत्काल टिकट सुविधा शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें