फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुंड क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जंगल में लगी आग ने भीषण रुख अपना लिया है। इसके कारण पर्यावरण, वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवान और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह आग प्राकृतिक घटना नहीं है, बल्कि शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर की गई हरकतों का नतीजा है। ये लोग कथित तौर पर अगले सीजन के दौरान मोरेल मशरूम (गुच्छी) की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आग लगा रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता बशीर नवाज़ ने कहा, यह लापरवाह और विनाशकारी व्यवहार हमारे पर्यावरण, वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बड़ा खतरा है। हम इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकतों को अनियंत्रित नहीं होने दे सकते। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्थिति को संभालने के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता ने कहा, हम अधिकारियों से इन तत्वों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध करते हैं। इसके अलावा, हम मांग करते हैं कि जंगल की आग को रोकने और हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता इरशाद ने इस बात पर जोर दिया कि जंगल की आग ने न केवल पर्यावरण को तबाह कर दिया है, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं पैदा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें