श्रीनगर/अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नारको आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनंतनाग जिले में सात नशा तस्करों की करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गईं हैं। इनमें पांच आलीशान मकान और तीन वाहन शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 4.3 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को हसनपोरा तवेल्ला निवासी रियाज अहमद डार का एक मंजिला मकान और सुब्जार अहमद मीर के दो मकान (एक और दो मंजिला) जब्त किए हैं।
बिजबिहाड़ा में मो. यूसुफ रेशी का दो मंजिला मकान सीज किया है। मालपोरा रानीपोरा में अब्दुल हामिद चोपन के आवासीय घर कुर्क किया है।
बिजबिहाड़ा निवासी मोहम्मद शफी डार का आवासीय घर और सेंट्रो कार (जेके02बी-6823) जब्त की है। मंजूर अहमद मंटू की वैगनआर कार (एचआर28सी-9580) और नई दिल्ली के निवासी राहुल सिंह की टोयोटा कार (एचआर51एएल-0505) को जब्त किया है। आरोपियों ने ये संपत्तियां नशा तस्करी से अर्जित आय से बनाई हैं।