फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर के नटिपोरा में एक घर पर दबिश, उपकरण और दस्तावेज जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को नटिपोरा में एक घर पर दबिश दी। ये कार्रवाई सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हानिकारक और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग से निपटने के एक बड़े प्रयास का हिस्सा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए कोर्ट से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद श्रीनगर पुलिस ने नटिपोरा के बड़शाह नगर निवासी अब्दुल हमीद पर्रे के घर की तलाशी ली। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। अब अगली कार्रवाई अन्य पहचाने गए संदिग्धों के घरों में करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह श्रीनगर पुलिस ने बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापेमारी की। इसमें दो व्यक्तियों ओबैस रियाज डार निवासी बोनपोरा बटमालू और साहिल आह भट निवासी एचएमटी जैनाकोट के घर की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें