श्रीनगर। प्रदेश सरकार ने सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों से आधिकारिक संचार की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कहा। कहा कि गुप्त दस्तावेज इंटरनेट पर साझा नहीं किए जाएंगे। यह केवल लीज लाइन कनेक्टिविटी वाले बंद नेटवर्क में साझा की जाएगी।
सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि कर्मचारियों के बीच संवेदनशील, गुप्त और गोपनीय जानकारी प्रसारित करने के लिए व्हाट्सएप, जीमेल और इसी तरह के अन्य प्लेटफार्मों जैसे थर्ड-पार्टी टूल्स का उपयोग करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। थर्ड पार्टी टूल्स का उपयोग करने से अनधिकृत पहुंच, डेटा उल्लंघन और गोपनीय जानकारी के लीक सहित कई संभावित मुद्दे हो सकते हैं। इन निर्देशों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।