फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अभिभावक बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें -एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर में यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को उन अभिभावकों के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किया, जिनके नाबालिग बच्चे वाहन चलाते पकड़े गए। एसएसपी ट्रैफिक सिटी मुजफ्फर अहमद शाह ने कहा कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। इसके खिलाफ खड़े हों। अन्यथा आप अपने बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक (श्रीनगर सिटी) के दफ्तर में बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। एसएसपी ने कहा कि कई मामले देखे गए हैं, अभिभावक यहां आए और उन्हें काउंसलिंग दी गई, लेकिन बाद में उनके बच्चे फिर से कानून का उल्लंघन करते पाए गए। उनमें से एक की तो दुखद दुर्घटना में मौत भी हो गई। इस दौरान मौके वहां मौजूद एक युवा मौलवी ने अभिभावकों को उनकी अपने बच्चों के प्रति जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्लाम यह कहता है कि अगर मां-बाप अपने बच्चे के प्रति गैरज़िम्मेदार हैं तो वो गुनाह कर रहे हैं। काउंसिलिंग सेशन के दौरान मौजूद अभिभावकों में से एक इस्माइल अहमद डार ने कहा, यह हमारी ओर से एक गलती है और हमें इस संबंध में सख्त कदम उठाने चाहिएं।
एक अन्य अभिभावक बिलाल अहमद ने कहा, यह हमारी गलती है कि हम अपने बच्चों की ज़िद्द के आगे झुक जाते हैं। लेकिन बाद में जब कुछ दुर्भाग्यपूर्ण होता है फिर पछताते हैं। एसएसपी ने कहा कि हमारे पास एक समर्पित हेल्पलाइन है 103, अगर कुछ भी होता है तो हम बस एक कॉल दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें