फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोपोर में आतंकी मददगार की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोपोर में एक और आतंकी मददगार की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान आमिर राशिद लोन निवासी रशीदाबाद, माचीपोरा बोमई के रूप में हुई है। कुर्क की गई संपत्ति में दो मंजिला मकान और 15 मरला जमीन शामिल है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बोमई में कई मामले दर्ज हैं। संपत्ति की कुर्की आतंकी वादी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए वित्तीय और रसद सहायता को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।
बता दें कि बीते बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में दो प्रवासी लोगों की हत्या में शामिल प्रमुख आरोपी की अचल संपत्ति अटैच की थी। एनआईए की तरफ से वीरवार को जारी एक बयान में बताया गया कि आरोपी आदिल मंजूर लंगू लश्कर-ए-ताइबा से संबद्ध द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा है। एनआईए के मुताबिक, यह जब्ती लंगू तथा दो अन्य लोगों अहरान रसूल डार और दाऊद की रची साजिश से संबंधित मामले की जांच के सिलसिले में की गई। कश्मीर घाटी में सात फरवरी को दो गैर-स्थानीय लोगों की हत्या के बाद लंगू, डार और दाऊद को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मास्टरमाइंड जहांगीर अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर जेल में बंद है लंगू
बयान के मुताबिक, अपराध में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं, जिन्हें लंगू की 10 मरला अचल संपति से जब्त किया गया था। लंगू फिलहाल श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें