फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीरी विस्थापितों व सरकार के बीच सेतू बनेगी अल्पसंख्य सेल की कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) अल्पसंख्यक सेल की बैठक जम्मू के शेर-ए-कश्मीर भवन में हुई। भूषण लाल भट (पूर्व एमएलसी) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कश्मीरी विस्थापित समुदाय के सामने आने वाले ज्वलंत मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में सेल की कोर कमेटी के गठन पर भी चर्चा की गई। जल्द ही इस कमेटी की घोषणा की जाएगी जो जम्मू-कश्मीर सरकार और कश्मीरी विस्थापित समुदाय के बीच एक सेतु का काम करेगी।
विज्ञापन

बैठक में कश्मीरी पंडित समुदाय पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान भूषण लाल भट्ट ने शिविरों और गैर-शिविरों के सभी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें। आम जनता, विशेष रूप से कश्मीरी विस्थापित समुदाय की चुनौतियों और मुद्दों पर जानकारी एकत्र करें। इस बात पर भी जोर दिया गया कि लोगों की समस्याओं को संबंधित मंत्रियों तक पहुंचाया जाए ताकि उन्हें राहत मिले। उन्होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापित समुदाय को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बहुत उम्मीदें हैं। समुदाय भाजपा के दस साल के शासन के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उपेक्षित महसूस करता है। जतिन भट्ट ने केपी समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक चिंताओं को समय पर और प्रभावी तरीके से हल किया जाएगा। इससे खुले संवाद और मुद्दों के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी। बैठक में अशोक कौल, काका, सुमिता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें