फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेएएस परीक्षा में दर्जी की बेटी ने हासिल किया कश्मीर में पहला और यूटी में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जकूरा इलाके की इकरा फारूक भट पुत्री फारूक भट ने जेकेएएस परीक्षा में 1078 अंक हासिल किए। उन्होंने जम्मू कश्मीर यूटी में दूसरा जबकि घाटी में पहला स्थान हासिल किया है। इकरा के पिता फारूक भट दर्जी का काम करते हैं।
विज्ञापन

इकरा की उपलब्धि पर परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इकरा इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। पिता फारूक भट का कहना है कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर यकीन रखना चाहिए बाकी कामयाबी देने वाला अल्लाह है।
इकरा ने कहा, 2021 में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की। उसके बाद जेकेएएस परीक्षा की तैयारी की। वह रोजाना करीब 6 घंटे पढ़ती थीं। सप्ताह में एक दिन ब्रेक लेती थीं। आर्थिक चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा, चुनौतियां तो रहती हैं क्योंकि वह एक मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखती हैं। पढ़ाई में परिवार ने कोई कमी नहीं छोड़ी, जिसका नतीजा सामने है।
विज्ञापन

पिता फारूक भट ने कहा, लोग अपने बच्चों को सपोर्ट करें। उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों पर भरोसा रखें, वह अपना लक्ष्य खुद हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें