फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार मूव निश्चित रूप से बहाल होगा : फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दरबार मूव निश्चित रूप से बहाल होगा। हर सर्दियों में केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से दरबार जम्मू में चला जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी यहां के लोगों को समृद्धि का आशीर्वाद दें, क्योंकि इस क्षेत्र में धन की कमी है। आज यहां अधिकतर दुकानें खाली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवादी घुसपैठ करना बंद नहीं करेंगे, तब तक वे मरते रहेंगे। मुठभेड़ होती रहेगी, आतंकवादी आते रहेंगे और हम उनका सफाया करते रहेंगे। अखनूर में हाल ही में हुई मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों की घटना पर फारूक ने कहा कि घुसपैठ को रोकना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें