श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्रीनगर की डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के लॉन में ''''रन फॉर यूनिटी'''' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें नागरिक प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल हुए। उत्साह से लबरेज युवा प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लेकर एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे राष्ट्रगान के साथ हुई। अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास को बढ़ावा देने में एकता की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इस आयोजन को संभव बनाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों पर प्रकाश डाला।