फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरेज में 472 किलोलीटर अतिरिक्त एचएसडी स्टॉक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सर्दियों की तैयारियों के तहत कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने सर्दियों में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। कारपोरेशन ने बांदीपोरा जिले के सुदूर गुरेज क्षेत्र के 22 गांवों में अविद्युतीकृत घरों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 25 डीजी सेट चलाने के लिए अतिरिक्त 472 किलोलीटर हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) स्टॉक किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा केपीडीसीएल ने गुरेज क्षेत्र के अविद्युतीकृत घरों को ग्रिड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए पहले ही टेंडर जारी कर दिए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय ने पहले ही 50.15 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।







केपीडीसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि गुरेज में डीजी सेटों पर बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए प्रशासनिक विभाग को 945.9 केएल एचएसडी की आवश्यकता बताई गई थी। उन्होंने कहा, उपलब्ध 262.4 केएल एचएसडी के अलावा 22 गांवों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त 472 केएल एचएसडी का स्टॉक किया गया है। ये गांव बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र के तुलेल और कंजलवन खंडों में आते हैं।
विज्ञापन








प्रवक्ता ने कहा कि केपीडीसीएल ने आरडीएसएस की प्रमुख हानि न्यूनीकरण योजना के तहत तुलेल और कंजलवान में 6.3 एमवीए 33/11 केवी रिसीविंग सब स्टेशन के निर्माण और 2,619 अविद्युतीकृत घरों के विद्युतीकरण के लिए 50.15 करोड़ रुपये की लागत से दो निविदाएं जारी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें