जम्मू। टिकट आवंटन के बाद बागियों के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई जारी है। पार्टी ने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने में अनुशासनहीनता के लिए तीन वरिष्ठ पार्टी नेताओं को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इनमें पवन खजूरिया (उधमपुर पूर्व), बलवान सिंह (उधमपुर पूर्व) और नरेंद्र सिंह भाऊ (छंब) को संबंधित आदेशों के तहत निलंबित किया गया है।
जम्मू-कश्मीर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने एडवोकेट सुनील सेठी की अध्यक्षता वाली पार्टी की अनुशासन समिति की सिफारिशों पर उक्त तीनों नेताओं को निलंबित किया है। पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन तीनों नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है।