अनंतनाग। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर शबरोज अहमद वानी निवासी नौगाम पोशकीरी के एक मंजिला आवासीय घर और 50 लाख मूल्य की एक दुकान को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक वानी ने यह संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की है। वह स्थानीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है।