फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिजबुल का मददगार, पिस्तौल व ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के एक कुख्यात आतंकी मददगार सज्जाद अहमद को एक पिस्तौल व दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह गिरफ्तारी 18 वर्षीय हिजबुल मुजाहिदीन मददगार दानिश बशीर अहंगर उर्फ मौलवी से पूछताछ के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। दानिश को पुलिस ने मंगलवार को नाके पर खुफिया जानकारी के बाद गिरफ्तार किया था। सज्जाद अहमद डार के बारे में माना जा रहा है कि वह दानिश बशीर का हैंडलर था और उसने ही दानिश को ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम करने के लिए उकसाया था। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि सज्जाद अहमद डार एक अनुभवी ओजीडब्ल्यू है और लंबे समय से हिजबुल के लिए काम कर रहा है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें