फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब्दुल रहीम राथर बन सकते हैं विधानसभा के नए स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से विधायक अब्दुल रहीम राथर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का नया स्पीकर नियुक्त किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री और सात बार के विधायक को स्पीकर नियुक्त किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व ने राथर के विधानसभा में अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है। वह और अली मोहम्मद सागर ही दो ऐसे विधायक हैं जो लगातार सातवीं बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन




राथर ने कई महत्वपूर्ण विभागों खासकर वित्त मंत्रालय को सफलतापूर्वक संभाला है। वह पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान भी विपक्ष के नेता रहे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चूंकि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए राथर का अनुभव विधानसभा को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें