फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोनमर्ग में इस साल बढ़े पर्यटक, 10 माह में 7.60 लाख पर्यटक पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल सोनमर्ग में इस वर्ष पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक 1 जनवरी से 31 अक्तूबर तक पिछले दस महीनों में कुल 7.60 लाख पर्यटक यहां घूमने आए हैं। उम्मीद जताई कि इस वर्ष की पहली बर्फबारी के साथ यह आंकड़ा दस लाख तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

सोनमर्ग को ''''सोने का मैदान'''' के नाम से जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ शानदार नीला आसमान करीब 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों में 7 लाख घरेलू पर्यटक थे, जबकि 14,000 विदेशी और 41,000 स्थानीय थे।
स्थानीय दुकानदार पर्यटकों की बढ़ती गतिविधि से खुश हैं। उन्होंने इसके लिए प्रचार प्रयासों के लिए पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त किया है। कहा कि पर्यटकों की आमद पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है जो दर्शाता है कि यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए तेजी से आकर्षक बन रहा है।
विज्ञापन

एक स्थानीय ढाबा मालिक राकेश कुमार ने कहा, इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अच्छी भीड़ देखने को मिली है। इस सीज़न में अच्छा काम हुआ है। बर्फबारी हुई है और उम्मीद करते हैं कि इस बार और ज़्यादा पर्यटक यहां आएंगे।
दिल्ली से पहुंचे पर्यटक राहुल ने कहा, “मैं पिछले दो वर्षों से कश्मीर लगातार आ रहा हूं। यह स्थान बहुंत सुंदर है। सोनमर्ग विशेष रूप से लुभावनी घाटी है।
सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ गुलाम मोहम्मद भट ने बताया कि एसडीए ने इस साल कई शीतकालीन खेल गतिविधियों का आयोजन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे सोनमर्ग में आर्थिक और पर्यटन पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें