ताशी ग्यालसन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम शामिल होए
लेह। लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन (एलबीए) और केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (सीआईबीएस) की तरफ से भोटी भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर संगोष्ठी का आयोजन चौखंग विहार में किया गया।
इस अवसर पर हिल काउंसिल लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भोटी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। स्कूलों में भोटी भाषा की पद्धति पर चर्चा को भी महत्वपूर्ण परिणामों के लिए रेखांकित किया। सीईसी ने यह भी बताया कि भोटी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्तमान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में, यह सपना जल्द ही साकार होगा।