फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में रात और तड़के बारिश, दिन में धूप, उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में निरंतर रात और तड़के बारिश के बाद दिन में धूप खिल रही है। उमस ने भी पीछा नहीं छोड़ा है। यहां पिछले चौबीस घंटे में 25.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस बीच शनिवार को प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार की देर रात तीन बजे झमाझम बारिश हुई। सुबह की शुरुआत भी बूंदाबांदी के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया। मौसम में उतार चढ़ाव से रात के पारे में राहत मिली है। जम्मू में दिन का पारा 31.4 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 84 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पाई है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.0, बटोत में 25.6, कटड़ा में 31.0, भद्रवाह में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 25.0, पहलगाम में 22.0 और गुलमर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें