फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की पीडीपी वाली गलती नहीं दोहराएगी नेकां: वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने नेकां और भाजपा के बीच किसी भी तरह के तालमेल से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि नेकां और भाजपा किसी भी मामले में एकमत नहीं हैं। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान नेकां और भाजपा के बीच किसी तरह की साझा समझ के बारे में पूछे जाने पर वानी ने स्पष्ट किया, हम पीडीपी द्वारा की गई गलती को नहीं दोहराएंगे। हमारे और भाजपा के बीच कोई साझा आधार नहीं है।
विज्ञापन

पीडीपी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को नेकां की आलोचना करने के बजाय अपने पिछले कार्यों और अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए राजनीतिक निर्णयों पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। विवादास्पद वक्फ विधेयक पर टिप्पणी करते हुए वानी ने इस कदम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, अन्य संगठनों की तरह हमने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यह अन्याय है, धार्मिक मामलों में स्पष्ट हस्तक्षेप है।
एक अन्य सवाल के जवाब में वानी ने कहा, राज्य का दर्जा हमारा अधिकार है। भाजपा नेताओं को जो कहना है, कहने दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में इसकी प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें