पुलवामा। पुलिस ने 17.50 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सिडको क्रॉसिंग के पास साहिल राशिद नाम के युवक को पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा, वे नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो समाज में अव्यवस्था फैलाने का काम कर रहे हैं।