फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर केंद्र शासित प्रदेश के सांस्कृतिक केंद्र में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल ने कहा कि श्रीनगर केंद्र शासित प्रदेश के सांस्कृतिक केंद्र में बदल गया है। कश्मीर हाट में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सांस्कृतिक और विरासत के मूल्य श्रीनगर की धड़कन हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में अपने कार्यकाल को याद करते एलजी सिन्हा ने श्रीनगर के बदलाव के बारे में अपनी टिप्पणियां साझा कीं। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में मुझे श्रीनगर शहर के सपनों के साथ जीने का मौका मिला है। मैंने इस जगह के ''''मिजाज'''' को देखा और समझा है।
एलजी सिन्हा ने श्रीनगर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान पर प्रकाश डालते हुए कहा, 2021 में श्रीनगर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी के रूप में नामित किया गया था। 2024 में वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल ने इसे वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी का खिताब दिया। ये बड़ी उपलब्धियां थीं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी के आधुनिकीकरण की अब पूरे देश में व्यापक रूप से चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें