श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारू संचालन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके विर्दी ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं और तैयारियां जोरों पर हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू में होगा। इसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे। कश्मीर घाटी में मुख्य कार्यक्रम बख्शी स्टेडियम में होगा। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
वहीं सोपोर में हुई मुठभेड़ को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर शुरू किए गए अभियान में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया।