लेह। लद्दाख के चुषुल गांव में पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के उद्देश्य से एक विशेष वेटरन मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल पूर्व सैनिकों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करना था, बल्कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करना भी था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया। आयोजकों ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाएँ सीधे तौर पर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने उपस्थित जनों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके समझाए।