फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल सामाजिक एवं अनुकरणीय शिक्षण संस्थान : मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल में शुक्रवार दूसरे दिन वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी संजय डोगरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल एक सामाजिक एवं अनुकरणीय शिक्षण संस्थान है। यहां से अब तक अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी निकलकर समाज में अपनी पहचान बना चुके हैं।
इसके उपरांत किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार का स्वागत किया गया। शगुन परिहार ने कि “बच्चों के जीवन में मां पहली शिक्षिका होती है। इसके बाद शिक्षक उनका मार्गदर्शन कर समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। ऐसे गुरुजनों को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन

विधायक ने विद्यालय को डीएफ से 10 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा ने भी दूरभाष पर विद्यालय के लिए 25 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्यगण, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें