कश्मीरी पंडित पूजा अर्चना करते हुए।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम के साथ ही कश्मीर में भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। कश्मीरी पंडित गणेश चतुर्थी जिसे पारंपरिक रूप से विनायक चौरम के नाम से जाना जाता है, श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।
उत्सव श्रीनगर के सिद्धिविनायक गणपतियार मंदिर, प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारी कल्याण संघ इंदिरा नगर शिव मंदिर और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित वेस्सु केपी कॉलोनी में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापित कर भजन कीर्तन के बीच गणपति की पूजा-अर्चना की जा रही है। कश्मीरी पंडितों ने हवन के बाद प्रसाद वितरण कर गणेश चतुर्थी की खुशियां आपस में साझा कीं। जम्मू-कश्मीर में सुख-शांति की कामना की।