फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरेज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में वीरवार को तड़के सेना के जवानों ने घुसपैठ का एक बड़ा प्रयास विफल करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए सेना का ऑपरेशन जारी है। उत्तरी कश्मीर में इस माह आतंकी घुसपैठ का यह तीसरा प्रयास है।
विज्ञापन

सेना के एक अफसर ने बताया कि पुलिस को गुरेज सेक्टर के नौशेरा में घुसपैठ के संबंध में खुफिया जानकारियां मिली थीं। चिनार कोर ने कहा कि सूचना के आधार पर सेना ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी इसका जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। इसके बाद भी सेना ने पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चला रखा है ताकि कहीं कोई आतंकी छिपा हो तो उसका खात्मा किया जा सके।
इस माह हुए आतंकी षड्यंत्र

25 अगस्त : बारामुला के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर एक आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया।
23 अगस्त : उड़ी सेक्टर में ही एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने हमला किया। इसमें सेना का एक जवान बलिदान हो गया था।


कुपवाड़ा में बलिदान हवलदार को सेना ने दी श्रद्धांजलि

कुपवाड़ा में 21 ग्रेनेडियर्स में हवलदार इकबाल अली एलओसी पर एक ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। वे राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले थे। इकबाल 15 जनवरी 2003 को भारतीय सेना की 21 ग्रेनेडियर्स में शामिल हुए थे। चिनार कोर ने कहा कि चिनार वॉरियर्स इस बहादुर हवलदार की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें