फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चीफ जस्टिस ने न्यायिक कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने शुक्रवार को करनाह, क्रालपोरा, गुरेज और उड़ी में स्थित कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया। एक सर्कुलर के अनुसार, यह आदेश हाल के तनाव और पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा के साथ करनाह, क्रालपोरा, उड़ी और गुरेज के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलीबारी के कारण लिया गया है। इसके अलावा, चीफ जस्टिस ने कोर्ट के दस्तावेजों और रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


साथ ही, बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जजों को निर्देश दिया गया है कि वे अत्यंत जरूरी सिविल/क्रिमिनल मामलों की सुनवाई के लिए न्यायिक अधिकारियों के ठहरने के स्थान से वर्चुअल मोड के माध्यम से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें